पाली : नकली सोने के बिस्किट थमा महिलाओं से जेवर व नकदी की ठगी

By: Ankur Sat, 13 Feb 2021 12:05:40

पाली : नकली सोने के बिस्किट थमा महिलाओं से जेवर व नकदी की ठगी

पाली के तखतगढ़ में ठगी का अनोखा मामला सामने आया जिसमें ठग गिराेह की दाे महिलाओं ने नकली सोने के बिस्किट थमा महिलाओं से जेवर व नकदी की ठगी की। इन महिलाओं से आराेपी ठग गिराेह की महिलाएं करीब दाे लाख रुपए कीमत का पाैने चार ताेला साेना व 50 हजार रुपए लेकर फरार हाे गई। घटना 9 फरवरी की है, जिसका मुकदमा 11 फरवरी काे दर्ज कराया गया। आराेपी महिलाओं के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस इनका पता लगाने में जुटी है। ऐसी ठगी से बचने का तरीका यही है कि ऐसी संदिग्ध महिलाओं काे घर में नहीं बुलाए और न ही काेई सामान खरीदे।

सैनिक काॅलाेनी में 9 फरवरी काे दाे महिलाएं घी बेचने का बहाना करते हुए पहुंची। यहां गाेदावरीदेवी से कहा कि उनके पास साेने के बिस्किट है, जिसे सस्ते में बेचना है। गाेदावरी देवी ने सहेली प्यारीदेवी काे बुला लिया। गाेदावरी देवी ने ढाई ताैला साेना के जेवर व 30 हजार देकर बिस्किट खरीदा, जबकि प्यारी देवी ने सवा ताैला साेना व 20 हजार रुपए देकर बिस्किट खरीदा। इसके बाद दाेनाें महिलाएं चली गई। कुछ देर बाद पीड़ित महिलाओं ने बिस्किट की जांच ज्वेलर्स से कराई ताे वह नकली निकले।

ये भी पढ़े :

# ये कैसी अमानवीयता : गड्‌डे में मिला नवजात का शव, लिपटा था रुई और अखबार में

# बीकानेर : लापरवाही ने छीनी मासूमों की जान, चूहे मारने की दवा खाने से नन्हें भाई बहन की मौत

# जयपुर : कार में छिपाकर घूम रहे थे एक लाख से ज्यादा के नकली नोट, पुलिस को मिली थी सूचना

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com